डग: डग में शुद्ध आहार-मिलावट पर वार अभियान हुआ शुरू, खाद्य कारोबारकर्ताओं को फोस्टेक ट्रेनिंग दी गई
Dug, Jhalawar | Mar 6, 2024 डग में बुधवार को खाद्य कारोबारकर्ताओं को फोस्टेक ट्रेनिंग दी गई। आमजन को स्वस्थ एवं स्वच्छ खाद्य पदार्थ, श्री अन्न यानि कि मोटा अनाज मिलेट की उपयोगिता हेतु जागरूक करना व चल खाद्य प्रयोगशाला एमएफटीएल के माध्यम से खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच करवाना व खाद्य कारोबारकर्ताओं को मौके पर खाद्य अनु़ज्ञापत्र, रजिस्ट्रेशन जारी करने के लिए शिविर आयोजित करवाए जाऐंगे।