डग: चौमहला में ब्रह्माकुमारी संस्था की मुख्य प्रशासिका दादी ह्रदय मोहनी के तृतीय स्मृति दिवस पर श्रद्धांजलि की अर्पित
Dug, Jhalawar | Mar 12, 2024 चौमहला कस्बे के ब्रह्माकुमारी संस्था की मुख्य प्रशासिका दादी ह्रदयमोहनी के तृतीय स्मृति दिवस पर स्थानीय केंद्र पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।उपस्थित लोगों ने दादी के चित्र पुष्प भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्रह्माकुमारी गीता दीदी ने दादी के आध्यात्मिक जीवन पर प्रकाश डाला। दादी ने छोटी सी नौ वर्ष की उम्र में ही खुद को परमात्मा के हवाले कर दिया था।