डग: सारंगाखेड़ा में युवक की मौत मामले में पुलिस का असहयोगात्मक रवैया, समझाइश के बाद ग्रामीणों ने खोला चक्काजाम
Dug, Jhalawar | Mar 7, 2024 सारंगाखेड़ा गांव में बुधवार देर रात एक अज्ञात पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों द्वारा जानकारी उपलब्ध करवाए जाने के बावजूद उचित कार्यवाही नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया,समझाइश के बाद जाम खोला गया।