डग: भवानीमंडी के जवाहर कॉलोनी में पार्षद के घर में एसी में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख
Dug, Jhalawar | Mar 10, 2024 भवानीमंडी के जवाहर कॉलोनी स्थित पार्षद प्रीति नामा के मकान में लगे एसी में देर शाम पश्चात शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके चलते कमरे में आग लग गई, इस दौरान घरेलू वस्तु जलकर राख हो गईं ।कक्कू नामा ने बताया की देर शाम घर में लगे 2 एसी में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके चलते कमरे में आग लग गई, इस दौरान आलमारी रखी साड़ी सहित अन्य वस्तुएं जलकर राख हो गई।