डग: डग में फरियादी ने हेड कॉन्स्टेबल पर लगाए मारपीट के आरोप, अन्य साथियों को जेल में किया बंद
Dug, Jhalawar | Mar 9, 2024 डग में फरियादी ने हेड कॉन्स्टेबल पर मारपीट के आरोप लगाए हैं,अन्य साथियों को जेल में किया बंद।डग निवासी दिलीप गुर्जर ने बताया कि विगत दिनों समाज के व्हाट्सएप ग्रुप में चचेरे भाई द्वारा अनर्गल पोस्ट की गई थी,जिस पर कुछ साथी उसे समझाने गए थे,जिस पर वह विवाद पर उतारू हो गया।सभी युवक शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे, जहां हेड कांस्टेबल वीरेंद्र द्वारा मारपीट की गई।