सेन्हा: गढ़गांव में पत्नी से झगड़े के बाद पति ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास
सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत गडग़ांव में मंगलवार को पत्नी से हुए झगड़े के बाद 30 वर्षीय रामलाल उरांव ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। रामलाल को गंभीर हालत में सेन्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात बेहतर इलाज हेतु लोहरदगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।