सेन्हा: सेन्हा थाना क्षेत्र के निगनी चांदकोपा गांव में घर का ताला तोड़ कर चोरों ने 20 हजार नगद समेत आभूषण पर किया हाथ साफ,
सेन्हा थाना क्षेत्र के निगनी चांदकोपा गांव में अज्ञात चोरों ने विनोद साहू के घर के ताले तोड़कर 20 हजार रूपए नगद और आभूषण की चोरी कर ली। चोरों ने, एक बक्सा का ताला खोला और नकद सहित सोने का गला का सेट, कान के फूल, टॉप, चांदी का पायल सहित अन्य ज्वेरात की चोरी कर ली। ज्वेरात का लगभग मूल्य एक लाख रुपए बताई जा रहे हैं ।