सेन्हा: लोहरदगा युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार के द्वारा निगनी चांदकोपा मैदान में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।
लोहरदगा युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार के द्वारा सेन्हा प्रखंड के निगनी चांदकोपा मैदान में 41 बीजू आम के 5-5 फिट ऊंचे पौधे का रोपण किया गया। पौधे की मवेशियों से सुरक्षा हेतु बांस के जाली बनाकर उसे घेराबंदी की गई। तरुमीत्र पूजन के अंतर्गत पेड़ लगाने से पहले पौधे का विधिवत पूजन एवं संरक्षण का संकल्प स्थानीय ग्रामवासियों के द्वारा लिया गया।