सेन्हा: किसान समय का दुरुपयोग किए बिना मूंगफली के खेती से उठाएं अधिक मुनाफा , जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की।
सेन्हा अरु पंचायत में किसानों को समृद्ध बनाने के दृष्टिकोण से कृषि विभाग के तत्वधान में मूंगफली बीज का वितरण जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में शुक्रवार को किया गया। विदित हो कि लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के अरु पंचायत स्थित कल्हेपाट तथा झालजमीरा पंचायत के दत्तरी में शिविर आयोजन कर किसानो के बीच मूंगफली बीज का वितरण किया गया।