नईसराय: नई सराय में बिजली अधिकारी सुनेंगे उपभोक्ताओं की समस्याएं, बिजली समस्या निवारण शिविर का होगा आयोजन
विद्युत संबंधी सेवाएं आपके द्वारा अभियान के तहत नई सराय कस्बे में 14 मई को बिजली समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में बिजली बिल, ओवर लोड, बिजली चोरी प्रकरण सहित बिजली से संबंधित अन्य समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। नई सराय कनिष्ठ यंत्री शशांक सिंह राजपूत ने बताया कि, समाधान शिविर की शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी। शिविर शाम पांच बजे तक चलेगा।