मोतिहारी: मोतिहारी के डीएम ने शहर के वृद्धजन आश्रय स्थल का किया निरीक्षण
मोतिहारी डीएम सौरभ जोरवाल के द्वारा वृद्ध जन आश्रय स्थल,बड़ा बरियारपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में उनके साथ नगर आयुक्त श्री सौरभ सुमन यादव भी उपस्थित थे।निरीक्षण के क्रम में वृद्ध जनों से उनके कुशल क्षेम पूछते हुए उनसे सुझाव भी मांगा गया। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा यह निर्देश दिया गया कि आश्रय स्थल से रसोई तक जाने हेतु शेड तथा रैंप बनवाया जाय।