दतिया नगर: दतिया में परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य चल समारोह, रासविहारी मंदिर से शुरुआत, डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी शामिल हुए
भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के अवसर पर दतिया शहर में भव्य और आकर्षक चल समारोह मि शुरुआत की गई। शनिवार शाम करीब 7 बजे शहर के रासविहारी मंदिर से इस शोभायात्रा की शुरुआत हुई, जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा में शामिल श्रद्धालु भगवान परशुराम के जयकारे लगाते हुए पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे।