अकलतरा: सेंदरी गांव के 23 वर्षीय युवक ने जहर सेवन कर की खुदकुशी, इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते वक्त तोड़ा दम, कारण अज्ञात
मिली जानकारी के अनुसार, दरअसल, सेंदरी गांव का 23 वर्षीय युवक गजेंद्र पटेल ने अज्ञात कारण से जहर का सेवन कर लिया। उसकी तबियत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।