नवरात्र के पहले दिन विंध्याचल धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब
मिर्जापुर। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंगला आरती के बाद से ही भक्त लंबी कतारों में लगकर मां के दर्शन कर रहे हैं। पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर भक्तों ने सुख-समृद्धि की कामना की।
#TodayMirzapur #विंध्याचलधाम #मां_विंध्यवासिनी #नवरात्र #मिर्जापुर