जमुई: नवडीहा के पास ऑटो वाहन की टक्कर से युवक की हालत गंभीर, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | May 27, 2026 नवडीहा के पास तेज रफ्तार ऑटो वाहन की टक्कर से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से मंगलवार की दी रात 10:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने पटना रेफर कर दिया। रातभर चली इलाज के बाद बुधवार की सुबह परिजन बेहतर इलाज के लिए निजी क्लिनिक लेकर चले गए।