#बालाघाट
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार सत्यम ने किया ईव्हीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण
सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुमार सत्यम ने सोमवार, 28 सितंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित ईव्हीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को देखा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सत्यम ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री डी.पी. बर्मन तथ निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री सुबोध श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
कलेक्टर श्री सत्यम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में ईव्हीएम की सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार सभी व्यवस्थाएं निरंतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
#CEOMPElections #JansamparkMP
2 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Sep 28, 2026