#बालाघाट
प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य अभियान तेज, 45,458 लोगों की हुई जांच
प्रभावित ग्रामों में प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, पोषण एवं जनजागरूकता से जुड़े अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर लोगों की स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण, दवा वितरण और उपचार कर रही हैं। 57 प्रभावित ग्रामों में अब तक 45,458 लोगों की जांच की गई है। स्वास्थ्य निगरानी के लिए 57 सर्वेक्षण टीमें, 18 चिकित्सा अधिकारी, 12 एम्बुलेंस और 6 पीएम जनमन एएनएमएमयू की सेवाएं लगाई गई हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रभावित ग्रामों के आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई कराई गई और बच्चों को समय पर भोजन उपलब्ध कराया गया। बैहर विकासखंड के 21 ग्रामों के 29 तथा बिरसा विकासखंड के 23 ग्रामों के 41 आंगनबाड़ी केंद्रों में सफाई कराई गई। बैहर के 29 केंद्रों में 528 और बिरसा के 41 केंद्रों में 744 बच्चों को भोजन दिया गया। इसके अलावा बैहर में 60 तथा बिरसा में 157 महिलाओं एवं बच्चों को घर पहुंचाकर भोजन उपलब्ध कराया गया। बैहर के 3 आंगनबाड़ी केंद्रों में 6 महिलाओं एवं बच्चों को THR भी प्रदान किया गया।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा बैहर के 4 गांवों में 13 तथा बिरसा के 5 गांवों में 18 हैंडपंपों सहित कुल 9 गांवों के 31 हैंडपंपों का क्लोरीनेशन किया गया। बिरसा के एक गांव में 5 जलस्रोतों से पानी के नमूने भी लिए गए। इसके अलावा बैहर के एक और बिरसा के दो गांवों में कुल 3 हैंडपंपों की मरम्मत एवं सुधार कार्य किया गया।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जनपद पंचायत बिरसा के 5 ग्रामों में 6 स्थानों पर डार्क स्पॉट की सफाई कराई गई। विकासखंड के ग्राम मछुरदा में 5+1 बकरी पालन योजना के अंतर्गत 20 आवेदन भरवाए गए।
जनजागरूकता कार्यक्रम के तहत अशासकीय संस्था PRADAN द्वारा बिरसा विकासखंड के ग्राम मठारी एवं कोमो में किसानों के साथ कृषि उपकरणों की आवश्यकता को लेकर चर्चा की गई। इसमें ऐसे कृषि उपकरणों की पहचान करने पर जोर दिया गया, जिन्हें किराये पर उपलब्ध कराया जा सके। इससे महिलाओं के श्रम को कम करने और कृषि कार्यों में मशीनीकरण को बढ़ावा देने का उद्देश्य है।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mp_wcdmp #WelfareTribal #minprdd
2 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Sep 28, 2026