अल्बर्ट एक्का (जारी): सिकरी गांव में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
जारी थाना अंतर्गत सिकरी गांव में एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सिकरी गांव निवासी मुख्तार खान के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्तार खान ने गांव के पास स्थित एक आम के पेड़ में प्लास्टिक रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण उधर से गुजरे तो शव लटका देखकर सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना जारी थाना को दी