धनौरा: मंडी धनौरा रोड पर जोगीपुरा गांव के पास टेम्पो पर गिरा पेड़, 4 यात्री हुए घायल
गजरौला मंडी धनौरा रोड स्थित गांव जोगीपुरा के पास टेंपू के ऊपर अचानक पेड़ गिर गया। जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई, टेंपू में सवार चार यात्री घायल हो गए, वह मौजूद लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो मंगलवार सुबह 7:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि टेंपू में सवार यात्री सावित्री, रेखा, सुनील, जुल्फिकार घायल हो गए।