धनौरा: मंडी धनौरा में तीन दिन से लापता व्यक्ति का तालाब में मिला शव
मंडी धनौरा ग्राम हिरनाखेड़ी निवासी सुभाष शुक्रवार को सबमर्सिबल पंप का सामान लेने के लिए बाइक से मंडी धनौरा आए थे। लेकिन, वह घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी आसपास रिश्तेदारियों में तलाश की मगर, कुछ पता नहीं लग पाया। सोमवार चार बजे ग्राम चुचैला कलां में स्थित एक तालाब में किसी व्यक्ति का शव उतराता मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।