डिंडौरी: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने उप स्वास्थ्य केंद्र खैरदा का किया औचक निरीक्षण, कारण बताओ नोटिस जारी
डिंडौरी मुख्य चिकित्सा ,स्वास्थ्य अधिकारी मनोज पांडे एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ममता दीवान ने उप स्वास्थ्य केंद्र खैरदा का गुरुवार दोपहर लगभग 2:00 निरीक्षण किया,अनुपस्थित स्वास्थ्य अधिकारी मनीषा भारती को कारण बताओं नोटिस जारी कर 2 जुलाई को अवैतनिक घोषित किया। मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी और कार्यक्रम अधिकारी को नोटिस जारी कर स्थिति सुधारने के निर्देश दिए।