आंवला: आंवला में भाकियू (शंकर) ने खाद-बिजली संकट सहित किसानों की समस्याओं पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
आंवला में मंगलवार दोपहर दो बजे भारतीय किसान यूनियन (शंकर) ने किसानों की समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में खाद की कमी, सिंचाई संकट, बिजली कटौती और जल जीवन मिशन की अनियमितताओं जैसे मुद्दों को उठाया गया।