कोल: जमालपुर में गरजा बाबा का बुलडोजर, यातायात में बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमण को किया ध्वस्त, दी चेतावनी
Koil, Aligarh | Oct 7, 2025 जमालपुर में बाबा का बुलडोजर जमकर गरजा है। नगर निगम की टीम ने यातायात में बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। इस दौरान नगर निगम की टीम ने करीब 2 किलोमीटर के दायरे से अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया और सड़क पर फैले सामान को भी जप्त किया है।