कोल: रहसोपुर में फुफेरे भाई ने भाई को मारी 2 गोली, फिर फरसे से गर्दन काटकर की हत्या, आरोपी ने डेड बॉडी के साथ तिलक लगाकर बैठा
Koil, Aligarh | Oct 7, 2025 रहसोपुर में फुफेरे भाई ने भाई की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी ने पहले भाई को दो गोली मारी और उसके बाद फरसे से उसकी गर्दन काट दी। हत्या के बाद आरोपी नहा कर तिलक लगाकर डेड बॉडी के पास में ही बैठा रहा। घर में डेड बॉडी पड़ा देखा गांव में हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया है।