कोल: तेहरा मोड़ पर तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, 20 मिनट सड़क पर पड़ी रही डेड बॉडी
Koil, Aligarh | Oct 7, 2025 तेहरा मोड पर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद रोडवेज बस चालक रोडवेज लेकर मौके से फरार हो गया। इस दौरान मृतक की डेड बॉडी और बाइक 20 मिनट तक सडक पर ही पड़े रहे।