धनुवासागर गांव के मेट के द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर नामांतरण आदेश पारित करवाने की जांच को लेकर ग्रामीण ने शनिवार दोपहर 1:00 कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। ग्रामीण ने बताया कि मेट के द्वारा फर्जी हस्ताक्षर कर छल कपट करते हुए नामांतरण आदेश करवाया गया और बोलने पर लड़ाई झगड़ा करता है जिसके चलते कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जांच कर कार्यवाही करने कि गुहार लगाई।