पीरटांड: नक्सली भारत बंद विफल करने को लेकर पीरटांड़ में पुलिस अलर्ट, खुखरा में कांबिंग ऑपरेशन
नक्सलियों के भारत बंदी अभियान को विफल करने को लेकर पीरटांड़ प्रखंड भर की पुलिस शनिवार रात से रविवार दिन भर अलर्ट रही। रविवार को डेढ़ बजे खुखरा पुलिस भी कांबिंग ऑपरेशन चलाती दिखी।बताया गया कि पीरटांड़, हरलाडीह,मधुबन सहित सभी थानों की पुलिस को जगह जगह मुस्तैद दिखी।