पीरटांड: शीतलपुर में बेटे-बहू ने की पति-पत्नी से मारपीट, घायल दिलीप यादव अस्पताल में भर्ती
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर निवासी पति-पत्नी को बेटा बहू ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल पति दिलीप यादव का इलाज रविवार को 2 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था। इनकी पत्नी रानी देवी मामूली रूप से घायल है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में घायल दंपति के द्वारा आवेदन दिया गया। आवेदन के अनुसार दिलीप यादव और रानी देवी का पुत्र आनंद यादव की शादी 9 वर्ष पहले हुआ था।