पीरटांड: श्री शिखरजी मधुबन में मोक्ष सप्तमी पर भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया
श्री शिखरजी मधुबन में मोक्ष सप्तमी के शुभ अवसर पर भगवान पार्श्वनाथ का निर्वाण महोत्सव गुरुवार सुबह 5 बजे से पूरे धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। बीसपंथी जैन कोठी से भगवान की प्रतिमा को पालकी में विराजमान कर स्वर्ण भद्र कूट तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान देशभर से आए लगभग 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं ने पारसनाथ पर्वत पर चढ़कर निर्वाण लाडू अर्पित किया।