पीरटांड: न्यू पुलिस लाइन के पीछे से पकड़े गए अजगर को पीरटांड़ के कठवारा जंगल में छोड़ा गया
न्यू पुलिस लाइन के पीछे से रेस्क्यू किए गए अजगर को सोमवार 2 बजे पीरटांड़ के कठवारा जंगल में छोड़ दिया गया। बताया गया सांपों का रेस्क्यू करने वाले रॉकी नवल ने अपना सहयोगी मनोज दास के साथ मिलकर इस सांप को पकड़ा था।बताया गया के पुलिस लाइन के आसपास इस सांप के विचरण करने से इलाके के लोग डरे हुए थे।