पीरटांड: चैनपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति ने घरवालों पर मानसिक उत्पीड़न व भूत-प्रेत का आरोप लगाया
मधुबन थाना क्षेत्र के चैनपुर निवासी पिंटू यादव की पत्नी प्रीति राजभर की मौत संदेहास्पत स्थिति में हो गई। बुधवार को 2 बजे मृतिका का शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार पिंटू यादव ने मुंबई के रहने वाली प्रीति राजभर से दो साल पहले प्रेम विवाह किया था।बताया कि पिंटू किसी वाहन में खलासी का काम करता है।