भभुआ: वार्ड नंबर-25 में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, 5 लोग हुए घायल
Bhabua, Kaimur | May 23, 2024 भभुआ वार्ड 25 में वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जहां दोनों पक्षों से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं एक पक्ष से भभुआ वार्ड 25 निवासी रवि कुमार जबकि दूसरे पक्ष से अनूप पासवान रंजय पासवान व विशाल पासवान एवं प्रीतम पासवान घायल बताया जाता है। सूचना के बाद घटनास्थल जांच करने पुलिस पहुंची। उसके बाद सभी घायलों का सदर मे इलाज चल रहा है।