बरेली पुलिस ने 26 सितंबर के बवाल मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने तसलीम और सोमू खान को गिरफ्तार कर पांच पिस्तौल, दो तमंचे व 38 कारतूस बरामद किए। पूछताछ में मुख्य सरगना इशरत अली का नाम सामने आया, जिसका संबंध मौलाना तौकीर रजा के करीबी से बताया गया है। चार अन्य आरोपी फरार हैं।