बरेली: सुभाष नगर थाना पुलिस ने चाकू के बल पर महिला के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
सुभाष नगर थाना पुलिस ने महिला के साथ चाकू के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपों के पास से 21 सौ रुपए एक चाकू बरामद किया है। पकड़ा गया अभियुक्त सुभाष नगर थाना क्षेत्र के गणेश नगर गली नंबर 5 का रहने वाला है।