पटना ग्रामीण: मंडल कमीशन को भारत सरकार ने लागू किया था, पटना एयरपोर्ट पर बोले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी
मंडल कमीशन को लागू करने के लालू प्रसाद के दावे पर बिहार में राजनीति शुरू हो गई है। पटना एयरपोर्ट पर मंगलवार की शाम मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि मंडल कमीशन को भारत सरकार ने लागू किया था जिसमें भाजपा का योगदान था।