पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर सांसद चिराग पासवान ने बिहार के 90 के दशक को बताया जंगल राज
लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने पटना एयरपोर्ट पर मंगलवार को बिहार में 90 के दशक को जंगल राज बताया है। चिराग पासवान ने कहा कि 90 के दशक में हमारे प्रदेश से सबसे ज्यादा पलायन हुआ। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि 90 के दशक में घर से माताएं और बहने घर से निकल नहीं सकती थी।