पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को बताया लोकतंत्र विरोधी
जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पटना एयरपोर्ट पर मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। उमेश कुशवाहा ने तेजस्वी यादव को लोकतंत्र विरोधी और विकास विरोधी बताया है। बिहार में हुए जातीय आधारित गणना को लेकर भी उमेश कुशवाहा ने अपना बयान देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जाति आधारित गणना करवाया है।