पटना ग्रामीण: एनडीए सरकार के राज को राक्षस राज कहे जाने पर डिप्टी CM विजय सिन्हा ने लालू परिवार पर साधा निशाना
तेजस्वी यादव द्वारा एनडीए सरकार के राज को राक्षस राज बताये जाने पर बिहार में सियासत शुरु हो गयी है। पूरे मामले पर मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव और लालू परिवार पर निशाना साधा है। विजय सिन्हा ने कहा कि एनडीए की सरकार ने 80 करोड़ को भूख से मुक्ति दिलाया।