सत्तर कटैया: बाल विकास परियोजना कार्यालय सत्तर कटैया में पोषण ट्रैकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित, सेविकाओं को दी गई आवश्यक जानकारी
सीडीपीओ कार्यालय सत्तर कटैया में पोषण ट्रैकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न पंचायत की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण में सेविकाओं को वृद्धि निगरानी एवं पोषण ट्रैकर के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।प्रशिक्षण मेएल एस शिखा स्वर्णिका, अनुष्ठा कुमारी, स्नेहा प्रिया, मनीषा कुमारी एवं आलोक कुमार उपस्थित।