सत्तर कटैया: सिहौल में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर 18 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
सिहौल में बिहरा थाना पुलिस ने छापेमारी कर 18 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सिहौल में देसी शराब का कारोबार किया जा रहा है जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर देसी शराब सहित एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार कारोबारी को आवश्यक पुछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया गया है।