सत्तर कटैया: विद्यापति धाम लक्षमिनियां में बनी मिथिला के प्रसिद्ध बेंगठा चमार की मूर्ति को अज्ञात असमाजिक लोगोंने तोड़ दिया, जांच शुरू
विद्यापति धाम लक्षमिनियां में बनी मिथिला के प्रसिद्ध बेंगठा चमार की मूर्ति को अज्ञात असमाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। आमलोगों में इस बात का खासा आक्रोश बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहरा थाना पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। लोगों ने दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। मूर्ति किसने और क्यों तोड़ी आमलोगों के लिये एक सोचनीय प्रश्न बना हुआ है।