सत्तर कटैया: विद्यापति धाम लक्षमिनियां में मूर्ति तोड़ने के मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू की, गिरफ्तारी के लिये की जा रही छापेमारी
विद्यापति धाम लक्षमिनियां में बनी मिथिला के प्रसिद्ध बेंगठा चमार की मूर्ति तोड़ने के मामले में बिहरा थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। बिहरा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है। जल्द ही इस तरह के असमाजिक तत्वों के व्यक्ति की गिरफ्तारी की जायेगी। लोगों ने पुलिस से समुचित कार्रवाई की मांग की है।