अमेठी: दो दिन में दो बार स्कूल में चोरी से शिक्षकों में दहशत, प्रधानाध्यापक ने संग्रामपुर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई
Amethi, Amethi | Aug 5, 2025 दो दिन में दो बार स्कूल में चोरी, शिक्षकों में दहशत, प्रधानाध्यापक ने लगाई सुरक्षा की गुहार अमेठी संग्रामपुर 5 अगस्त मंगलवार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पूरे मुहिबशाह में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि दो दिन के भीतर दो बार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे दिया गया। इससे न केवल विद्यालय प्रशासन में दहशत का माहौल है, बल्कि स्थानीय लोगों में भी चिंता बढ़ गई है।