इंद्रगढ़: भारत बंद के दौरान संपूर्ण रूप से इंद्रगढ़ व सुमेरगंज मंडी रहा बंद, तहसील कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
इंद्रगढ़ व सुमेरगंज मंडी में एसटी,एससी के आह्वान पर भारत बंद के समर्थन में संपूर्ण रूप से बाजार बंद रहे। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी एसटी आरक्षण में क्रिमिलेयर कोठे में कोठा लागू करने के आदेश का विरोध करते हुए शहर के बड़ तिराहे से रैली निकालकर तहसील कार्यालय में राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार राजेंद्र कुमार मीणा को ज्ञापन सौंपा।