पूरनपुर: गांव पतावोझी में लकड़ी बीनने गए युवक पर तेंदुए ने किया हमला, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पतावोझी निवासी रामबहादुर पुत्र रामदास गांव के कृष्ण और रविंद्रर के साथ जंगल से लकड़ी बीनने गए थे। बताया जा रहा है कि तीनों लोग जंगल से लगे खेतों में लकड़ी बीन रहे थे तभी अचानक एक तेंदुए ने रामबहादुर पर हमला कर दिया चीखपुकार सुनकर कृष्णा व रविंद्रर ने दुसरे लोगों की मदद से युवक को तेंदुए से छुडवाया अस्पताल में कराया भर्ती