पूरनपुर: सीएचसी में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने के लिए बेटी को गोद में लेकर भटकता रहा पिता, एमओआईसी
के बदलते ही अव्यवस्थाएं हावी
पूरनपुर सीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी के बदलते ही स्वास्थ्य सुवधाएं अव्यवस्थित हो गईं हैं। अभी तक मरीजों को अस्पताल में उपचार से लेकर अन्य सुविधाओं में परेशानी नहीं उठानी पड़ती थी लेकिन निजाम बदलते ही अव्यवस्थाएं हावी हो गई हैं। मंगलवार को सुरेश की पुत्री पर कुत्ते हमला कर दिया था। घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया था।