पूरनपुर: व्यापारी नेता ने वित्त मंत्री भारत सरकार को संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौपा
पूरनपुर उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल के विजय पाल सिंह विक्की ने व्यापारी की समस्याओं को लेकर वित्त मंत्री भारत सरकार को संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन तहसील सभागार में तहसीलदार को सौंपा। जिसमें कहा गया कि बाढ में व्यापारियों का भारी नुकसान हुआ है। व्यापारी कई प्रकार के कर देकर सरकार को चलाने में सहयोग करते है। बाढ में हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की।