मेधावी छात्र सम्मान समारोह का सफल आयोजन रादौर में संपन्न
आज रादौर स्थित शहीद ऊधम सिंह कंबोज धर्मशाला में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी कर्मवीर पोटली ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नेपाल राणा जी उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. धर्मेंद्र जी (निदेशक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, हरियाणा), रघुवीर गागट जी (APRO), राजेंद्र चनालिया जी, राजकुमार मट्टू जी एवं नरेंद्र सिरसा जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मुख्य अतिथि नेपाल राणा जी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह आधार है जो व्यक्ति, समाज और राष्ट्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती है। मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास से हर विद्यार्थी सफलता प्राप्त कर सकता है।
विशिष्ट अतिथि डॉ. धर्मेंद्र जी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता उन्हीं को मिलती है जो अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हैं। आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और लगातार मेहनत से हर कठिनाई को पार किया जा सकता है।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा समाज में शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। समारोह का उद्देश्य समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर अन्य बच्चों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी उपस्थित साथियों ने आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।इस शुभ अवसर पर सतीश पंडित जी, मनोज वाल्मीकि जी, नीरज हरनौल जी, अमित वाल्मीकि जी, सतपाल बापा जी, प्रधान राजवीर जी, कमल पोटली, संदीप खुर्दवन, दर्शन लाल जी, मोनू कुमार जी आदि उपस्थित रहे