बाबा बर्फ़ानी के पहले दर्शन
अमरनाथ यात्रा शुरू होने के 3 दिन पहले सोमवार को बाबा बर्फानी की पहली पूजा हुई, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज सिन्हा ने पूजा की।
अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगी, यह यात्रा 57 दिनों की है और इसके लिए श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट या नामित बैंकों के माध्यम से अग्रिम पंजीकरण प्रक्रिया अनिवार्य है ।