मंझनपुर: भाजपा प्रत्याशी के ओसा मे स्ट्रांग रूम जाने के मामले में सपा जिला अध्यक्ष द्वारा लगाए गए आरोप को डीएम ने बताया निराधार
कौशांबी लोकसभा का स्ट्रांग रूम ओसा मंडी को बनाया गया है। मतदान के बाद से यहां EVM सुरक्षा और सीसीटीवी की निगरानी में रखी हुई है।समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव ने डीएम से शिकायत की थी कि भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर स्ट्रांग रूम में गए थे।शुक्रवार को मंडी पहुंचे डीएम ने बताया कि आरोप निराधार है उनकी गाड़ी बाहर थी और वे मॉनिटर तक ही देखने गए थे।